संडीला: कछौना के रैसों गांव में 100 बीघा से ज्यादा सरकारी जमीन की फर्जी विरासत का आरोप, सीएम सहित अधिकारियों से की गई शिकायत
Sandila, Hardoi | Feb 17, 2026 कछौना थाना क्षेत्र के रैसों गांव में बड़ा भूमि घोटाले का आरोप लगा है। पूर्व प्रधान विजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तहसीलदार, एसडीएम, डीएम और अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने दावा किया है कि गांव में 100 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से विरासत के नाम पर निजी नाम कर लिया गया।