कुंडा: बाघराय पुलिस ने गलगली मोड़ से 3 सुतकी बल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बाघराय पुलिस ने हरिश्चन्द्र उर्फ बुच्चू सरोज को 3 जिंदा देशी सुतली बम के साथ गलगली मोड़ से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ चोरी, अपहरण और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। सीओ ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया की पुलिस टीम ने अभियुक्त के पास से बम बरामद कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।