मड़िहान: राजगढ़ के ग्राम पंचायत तालर को एक करोड़ 19 लाख की सड़क की मिली सौगात, गांव चलो अभियान के तहत विधायक ने किया भूमि पूजन
राजगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत तालर को मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे एक करोड़ 19 लाख की लागत से बनने वाली पक्की सड़क की सौगात मिली। पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने गांव चलो अभियान के तहत इस सड़क निर्माण कार्य की विधि विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास किया। यह मार्ग तालर गांव की अनुसूचित बस्ती से नहर तक जाता है लंबे समय से इसकी मांग की गई थी।