ताखा: अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने ऊसराहार थाने का औचक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था और महिला हेल्प डेस्क की जांच की
Takha, Etawah | May 7, 2026 अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने ऊसराहार थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव और महिला हेल्प डेस्क की गहन जांच की। आपको बताते चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को पुलिसिंग के मूल सिद्धांतों, अनुशासन और जनता के साथ विनम्र व्यवहार के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए।