गोरखपुर: गोलघर स्थित प्रधान डाकघर में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ गोरखपुर मंडल का द्विवर्षीय अधिवेशन हुआ आयोजित
भारत सरकार द्वारा डाक विभाग में संगठनों को मान्यता दी गई है। उसी के दृष्टिगत अखिल भारतीय कर्मचारी संघ गोरखपुर मंडल की द्विवर्षीय अधिवेशन का आयोजन आज गोलघर स्थित प्रधान डाकघर में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मंडल मंत्री व वित्त सचिव का चयन किया गया, इसकी अध्यक्षता राधेश्याम चंद्रा पूर्व क्रांतिकारी अध्यक्ष ने किया।