दमोह: कांकर में नाले में मछली पकड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित
Damoh, Damoh | Jun 4, 2026 दमोह के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के समीप कांकर (कालापानी मौजा) में नाले में मछली पकड़ते समय 19 वर्षीय युवक रत्तू आदिवासी की करंट लगने से मौत हो गई। युवक मछली पकड़ रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव जिला अस्पताल भिजवाकर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।