छीपाबड़ोद: पिपल्हेड़ा गांव में जमीनी विवाद के दौरान मारपीट में युवक की हुई मौत
छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के पीपलहेड़ा गांव में शनिवार सुबह पारिवारिक जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे जमीन को लेकर दो भाइयों गजानंद लोधा और परमानंद लोधा के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लकड़ियों