कलान: नगर पालिका सर्वे में गलत नाम दर्ज होने के विरोध में वृद्ध का धरना, लिखित आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को संपत्ति अभिलेखों में कथित फर्जी नाम दर्ज किए जाने के विरोध में एक वृद्ध धरने पर बैठ गया। मोहल्ला नौसारा निवासी रमेश चंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी फर्म मै. गुप्ता ब्रदर्स जलालाबाद की गाटा संख्या 919 व 920, स्थित कटरा रोड की भूमि के सर्वे रजिस्टर में दो गलत नाम दर्ज कर दिए गए हैं,.