दमोह जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में रविवार सुबह खेत जा रहे एक युवक पर गांव के ही युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल भगवान दास रजक (40) पर पीछे से गर्दन पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हमला होने की बात बताते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।