गिर्वा: उदयपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Girwa, Udaipur | Feb 20, 2024 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उदयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिशाहीन पार्टी है। साथ ही इंडी गठबंधन को लेकर कहा कि इस गठबंधन में सात पार्टियां तो ऐसी है जो कि परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम करती हैं।