गिर्वा: मेवाड और वागड में लोकसभा चुनाव को लेकर उदयपुर में अमित शाह कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश।
Girwa, Udaipur | Feb 19, 2024 लोकसभा चुनाव में 400 सीटो के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी से भाजपा पूरी तरह से तैयारी में जुट गई हैं। राजस्थान में 25 में से 25 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह उदयपुर शहर के समीप बलीचा में स्थित कृषि मंडी में विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता तैयारी में जुटे हुए हैं।