बहराइच: बहराइच शहर में यातायात पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, बिना फिटनेस और सीट बेल्ट वाले वाहनों पर की कार्रवाई
बहराइच शहर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को जिले में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर बिना फिटनेस, बिना सीट बेल्ट और अन्य खामियों के साथ संचालित किए जा रहे वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी चालान कार्रवाई की गई।