कैराना: घर से बुलाकर युवक और उसके साथियों पर किया हमला, कैराना कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
कैराना नगर के मोहल्ला बिसातियान निवासी कलीम अहमद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि शनिवार को वह शमशाद के बुलावे पर अपने साथियों के साथ राजनगर पहुंचा था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद शमशाद, इमरान, रूजू, शोएब व एक अन्य व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।