झांसी: झांसी DM के निर्देश, पैमाइश के पत्थर उखाड़ने पर होगा केस दर्ज, महिलाओं के अपराधों पर 'जीरो टॉलरेंस'
Jhansi, Jhansi | Nov 3, 2025 सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने सख्त निर्देश दिए कि पैमाइश के बाद पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने राजस्व कर्मियों को गलत कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने महिलाओं/बालिकाओं के साथ अपराधों पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।