बेगूसराय: अनुमंडल कृषि कार्यालय में पदाधिकारीयों व कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, डिजिटल फसल सर्वेक्षण के बारे बताया
अनुमंडल कृषि कार्यालय में कृषि सर्वेक्षण के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण मोबाइल ऐप के संचालन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में कृषि विभाग अंतर्गत कार्यरत सभी सहायक निदेशक, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार मौजूद थे. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार यादव ने किया.