बेगूसराय: जिला परिषद कार्यालय में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए आश्रितों ने किया धरना-प्रदर्शन, नियुक्ति देने की मांग
गुरुवार को परिषद कार्यालय परिसर में दर्जनों जिला परिषद क्षेत्राधीन में नियुक्त शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों के मृत्योपरांत मृतक के आश्रितों ने थक हारकर धरना-प्रदर्शन किया. धरना पर बैठे मृत्यु शिक्षक के आश्रितों का यह कहना है कि पिछले दो बार जिला परिषद क्षेत्र में मृतक के आश्रित परिवार को काउंसलिंग करने के बाद नियुक्ति के लिए डीडीसी ने लिखा था.