बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 48 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 48 फरियादियों की फरियाद सुनी. एक-एक कर फरियादियों से फरियाद सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिये निर्देशित किया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.