मनोहरथाना: मनोहरथाना एबीवीपी इकाई का अभ्यास वर्ग समपन्न, नगर कार्यकारणी की घोषणा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मनोहरथाना नगर इकाई का अभ्यास वर्ग रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में एबीवीपी जिला संगठन मंत्री निलेश मेनारिया एवं भाग सयोजक रवि साहू का प्रवास रहा।कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों, छात्र हितों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। अभ्यास वर्ग के अवसर पर एबीवीपी मनोहरथाना नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।