धनघटा थाना क्षेत्र के मडपौना गांव निवासी दसवीं का छात्र लॉरेंस गोस्वामी रविवार सुबह 10:30 बजे एडमिशन के लिए जा रहा था। मुठही चौराहे पर उसकी बाइक एक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है।