वाड्रफनगर: पशु तस्करी मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
वाड्रफनगर गुरुवार रघुनाथनगर थाना अंतर्गत चौकी बलगी पुलिस को पशु तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 28 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर बलगी चौकी एवं रघुनाथनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरी दो पिकअप वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ा था।