खुरई में जेल रोड पर निवास करने वाली पूजा विश्वकर्मा नाम की महिला से घर की ऊपरी बाधा दूर करने के नाम पर बाइक सवार ने 40 हजार के जेवर की ठगी की है,बुधवार शाम 6.30 बजे शहरी थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत की है कि दोपहर को बाइक सवार आया और बताया कि तुम्हारी माँ ने भेजा है घर की समस्या दूर करने,साड़ी और जेवर लेकर जादू टोना किया और चकमा देकर जेवर ले गया।