चांदपुर: हीमपुर दीपा क्षेत्र के गदनपुरा में जंगल में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, तारबंदी के करंट की चपेट में आने से हुई मौत
मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हीमपुर दीपा के गांव गदनपुरा निवासी हरेंद्र का पुत्र विकास जंगल में सिंचाई के लिए गया था बताया जाता है कि काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसके तलाश की गई उसका शव जंगल में मिलने पर कोहराम मच गया आरोप है कि पड़ोसी ने अपने खेत पर तारबंदी लगा रखी थी और उसमें करंट था। करंट की चपेट में आने से मौत हुई।