प्रयागराज: करेली थाना क्षेत्र में बीते दिन हुई हत्या का खुलासा, दामाद ने दो साथियों के साथ मिलकर की थी ससुर की हत्या
प्रयागराज में बीते 6 मार्च को करेली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी,मामले को लेकर पुलिस की टीम लगातार जांच पड़ताल में जुटी हुई थी,आज रविवार को थाना करेली तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मामले का खुलासा किया गया है,जिसमें मृतक के दामाद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ससुर को मौत के घाट उतारा था।