प्रयागराज: नए यमुना पुल से एक व्यक्ति ने नदी में लगाई छलांग, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने सकुशल निकाला बाहर
मामला प्रयागराज के नए यमुना पुल का है,जहां पर आज रविवार को करीब ढाई बजे के आसपास एक व्यक्ति ने नए यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी,मौके पर मौजूद जल पुलिस तथा स्थानीय गोताखोरों की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया गया,पूछताछ के दौरान पता चला कि व्यक्ति जनपद कौशांबी का रहने वाला है,पुलिस द्वारा व्यक्ति को इलाज के लिए पहुंचाया गया है।