प्रयागराज: अंधीपुर में बीते दिन हुई हत्या का पुलिस और SOG ने किया खुलासा, पत्नी के तलाक की वजह से दामाद ने की थी हत्या
अंधीपुर में बीते दिन हुई हत्या का पुलिस तथा SOG टीम द्वारा खुलासा किया गया है। आज रविवार को करीब 4 बजे के आसपास एसीपी द्वारा पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया गया है।जबकि इस मामले में मृतक के दामाद समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।