हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ एसीबी ने गांव चाहूवाली में पटवारी को ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, इंतकाल दर्ज
हनुमानगढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जिले के गांव चाहूवाली में पटवारी श्रीराम को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पर परिवादी के पिता के नाम इंतकाल दर्ज करने के लिए ₹30000 की रिश्वत मांगने का आरोप है। हनुमानगढ़ एसीबी को एक शिकायत मिली थी शिकायत की जांच के बाद आरोपो का सत्यापन करवाया गया जिसमें रिश्वत की बात सही पाई गई।