सिसई: ललित उरांव स्टेडियम महुआ डिपा में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, पूर्व शिक्षा मंत्री रहीं उपस्थित
Sisai, Gumla | Jan 26, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के ललित उरांव स्टेडियम महुआ डीपा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवजीवन खेलकूद क्लब के तत्वावधान में रविवार को 2:00 के आसपास एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500मी 800मी 400मी 200मी 100मी रेस और लंबी कूद में पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया गया।पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव भी उपस्थित थी।