हाथरस: चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घेर में भैंस बांधने गई युवती के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित युवती के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चंदपा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।