पिपरा: अररुआ खुर्द मोड एनएच 139 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार और चालक की मौत
Pipra, Palamu | Mar 9, 2025 नेशनल हाइवे NH -139 मेदिनीनगर - औरंगाबाद मुख्य पथ पर हरिहरगंज शहर के अररुआ खुर्द मोड़ पर शनिवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक हाइवा ट्रक तथा बाईक में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में बाईक सवार रविकांत कुमार तथा सुनील कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। हाईवे ट्रक हरिहरगंज से छतरपुर की ओर जा रहा था की, विपरीत दिशा से आ रहे बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई।