गोरखपुर: चंपा देवी पार्क से छह बसों में सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता व अन्य श्रद्धालु अयोध्या के लिए हुए रवाना
भाजपा की तरफ से आम लोगों के साथ संगठन से जुड़े लोगों को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा से ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का दल चंपा देवी पार्क से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। चंपा देवी पार्क से रवाना हुए दल में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, शामिल रहे।