राजातालाब: रोहनिया विधायक ने गड़वाघाट आश्रम पर 1154.16 लाख की लागत से पर्यटन विकास कार्य का किया भूमिपूजन
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मलहिया रमना स्थित गड़वा घाट आश्रम पर गुरुवार को आश्रम के महंत प्रकाश ध्यानानंद महाराज की उपस्थिति में युपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड करवाई संस्था द्वारा मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने विधिवत मंत्रोच्चारण व हवन पूजन के साथ फावड़ा चलाकर 1154.16 लाख की लागत से पर्यटन विकास कार्य का भूमि पूजन किया।