वारिसनगर: वारिसनगर प्रखंड में पैक्स चुनाव के बाद विजेता उम्मीदवार को मिला प्रमाण पत्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में हो रहे पैक्स चुनाव के तीसरे चरण की मतदान खत्म होने के बाद मतगणना समस्तीपुर जिले के वारीसनगर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर BT हाई स्कूल में संपन्न हुई। 16 पंचायत में पैक्स मतदान का मतगणना शनिवार सुबह 8:00 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अजमल परवेज की उपस्थिति में की गई।