वारिसनगर: वारिसनगर प्रखंड में पैक्स चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड में शुक्रवार को पैक्स चुनाव के तीसरी चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। वारिसनगर के सभी बूथों परवोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू की गई थी 3:00 बजे तक सभी पैक्स में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग कराया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से यहां पर मतदान किया गया है।