मड़ियाहू: मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण जारी, एसडीएम ने किया निरीक्षण
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में आगामी चुनावों को लेकर मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण जारी है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह प्रशिक्षण स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, मड़ियाहूं में आयोजित किया जा रहा है।