पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने बाण माता मंदिर, कैलाश नगर में कांग्रेस साथियों के साथ रविवार शाम 4 बजे माताजी के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने सिरोही विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस बीएलए के 18 नवंबर को प्रस्तावित प्रशिक्षण शिविर की तैयारी को लेकर मौका देखा और आवश्यक चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।