जगाधरी: जिला सचिवालय के सभागार में हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेस वार्ता,
हरियाणा विधाानसभा चुनाव-2024 में समाचार पत्रों, टीवी चैनल व सोशल मीडिया पर प्रकाशित व प्रसारित सामग्री पर एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन व मोनिटरिंग कमेटी) के अधिकारी कड़ी नजर रखेंगे। चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने दी।