जगाधरी: यमुनानगर में चुनाव को लेकर अधिकारियों की बैठक:निगरानी टीम का किया गठन, कैंडिडेट की गतिविधियों पर रहेगी नजर
यमुनानगर जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता में जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, एसडीएम जगाधरी सोनू रम व सिटी मजिस्ट्रेट पीयूष गुप्ता और चुनाव अधिकारी गुलशन कुमार ने भाग लिया।