जगाधरी: ज़िले में आदर्श आचार संहिता लगते ही निगम ने शहर से हटाए राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग व पोस्टर
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। आचार संहिता लगते ही नगर निगम द्वारा शहर समेत नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग,फ्लेक्स बोर्ड, पोस्टर,बैनर,झंडे व कट आउट हटाए गए। वहीं, कार्यालयों में लगी पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सैनी व अन्य मंत्रियों की फोटो और कैलेंडर उतार दिए गए।