बहराइच: धरसवा -सासापारा के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में एक की मौत, एक घायल
धरसवा-सासापारा के बीच में बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए थे। इलाज के लिए 108 की मदद से बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव पुलिस ने मर्चरी में रखवा दिया। जांच जारी है।