रामगंजमण्डी: पीपल्दा में सेलून की दुकान में चोरी, चोरों ने ताला तोड़कर टिमर मशीनें और कूलर ले उड़े
मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा गांव में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सेलून की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखा सामान चोरी कर फरार हो गए। मामला कमलपुरा-पीपल्दा सड़क पर स्थित पशु चिकित्सालय के पास की दुकान का है। चोर दुकान में रखी तीन टिमर मशीनें, एक कूलर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।