बाबई: चोराहेट में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी खिलन पिता बहादुर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी गोपाल,राजकुमार और छुट्टन तीनों ने मिलकर चौराहेट में देवी जी के चबूतरा के पास फरियादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।