बाबई: तहसील क्षेत्र में लंबित सीमांकन प्रकरणो का किया जाए निराकरण कलेक्टर ने दिए निर्देश
शनिवार को कलेक्टर सोनिया मीना ने तहसील क्षेत्र में तहसील कार्यालय अंतर्गत संबंधित राजस्व न्यायालयों में 16 जुलाई 2024 की स्थिति में लंबित सीमांकन प्रकरणों का निराकरण करने के लिए राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों को निर्देशित किया है। कि समस्त प्रकरणों में सीमांकन तिथि निर्धारित की जाए एवं प्रकरणवार निर्धारित तिथि तक सीमांकन कार्यवाही पूर्ण की जाए।