बाबई: माखननगर में शासकीय आईटीआई एवं रेस्ट हाउस निर्माण कार्य का विधायक ने किया औचक निरीक्षण
गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने माखननगर पहुंचकर यहां माखननगर में स्थित शासकीय आईटीआई एवं रेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण किया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।