बाबई: माखननगर के भाजपा कार्यालय में विस्तारित मंडल कार्य समिति की बैठक हुई आयोजित विधायक रहे उपस्थित
भाजपा कार्यालय माखननगर से शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक माखननगर आरी मंडल की कार्य समिति की बैठक माखननगर भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मंडल के होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।