गाज़ीपुर: गाजीपुर में डीएम अनुपम शुक्ला का जन चौपाल, गांव की चौखट पर पहुंचा प्रशासन, हर समस्या के समाधान का दिया भरोसा
गाजीपुर में प्रशासन अब गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुन रहा है। सिधौना गांव में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में भव्य जन चौपाल का आयोजन किया गया। जहां ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। जन चौपाल में बिजली, सड़क, पेयजल, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन जैसी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की।