रामपुर: खजुरा पुल के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में बाइक सवार दो लोगों को किया गिरफ्तार
Rampur, Kaimur | Apr 27, 2026 रामपुर प्रखंड के खजुरा पुल के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार नशे की हालत में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आज सोमवार को 5 बजे बेलाव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि गिरफ्तार रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेवंदी गांव निवासी बबलू यादव और करमचट थाना क्षेत्र के बरावं गांव निवासी सोनू राय के रूप में हुई है।