बहराइच: मौजीपुरवा - कोहली के बीच पैर फिसलने से नदी में डूबकर महिला की हुई मौत, जानवरों के लिए घास छीलने गई थी महिला
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा निवासी लज्जा देवी जानवरों के लिए घास छिलने गई थी। जहां पैर फिसलने से वह भादा नदी में डूब गई। उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला। लज्जा देवी के चप्पल देखने के बाद ग्रामीणों को पता चला कि महिला नदी में डूब गई है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई है।