बहराइच: नरोत्तमपुर इलाके में घायल व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के थाना खैरीघाट इलाके के नरोत्तमपुर निवासी हीरालाल हादसे में घायल हो गए थे। जिन्हें परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।