बहराइच: तमाचपुर इलाके में चोर समझकर युवक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, इलाज जारी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तमाचपुर इलाके में युवक को चोर समझ कर ग्रामीणों ने जमकर मारा पीटा है। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई। जहां भर्ती कर इलाज जारी है। युवक ने बताया कि वह कबाड़ बिनने का काम करता है। कबाड़ बिन रहा था। तभी उसको जमकर मारा पीटा गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।