गोला: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को रसायन फैक्ट्री में विस्फोट से बड़हलगंज के युवक की हुई मौत
Gola, Gorakhpur | May 26, 2024 महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को रसायन फैक्ट्री मे वायलर फटने से भीषण आग लग गई थी, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई और 50 मजदूर घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ददरी गाँव निवासी मनोज की भी मौत हो गई। शव लेने पहुंचे छोटे भाई द्वारका का शनिवार को ब्लड सैंपल लिया गया। मिलान करने के बाद मनोज का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया।